सीहोर l सीहोर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित महेश चंद तिवारी की पुत्रवधू अर्चना दीपक तिवारी के द्वारा फंगल संक्रमण के उपचार में पाली हर्बल तैयारी का निर्माण मूल्यांकन और जैविक विषय में शोध किए जाने पर सेज यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई l श्रीमती अर्चना दीपक तिवारी को पीएचडी की मानक उपाधि प्राप्त होने पर इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की l








