जनसुनवाई में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Join Us

मा.अ. आयोग ने संज्ञान लेकर कलेक्टर, एसपी से तलब किया प्रतिवेदन
जबलपुर। जिले के कलेक्टर कार्यालय में गत दिनों जनसुनवाई के दौरान एक महिला द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील प्रदार्थ पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसे तत्काल बचा लिया गया। महिला का कहना था कि उसके मकान पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने से वह सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काट रही है, जिससे परेशान होकर उसने जनसुनवाई के दौरान यह कदम उठाया। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए, सदस्य राजीव कुमार टण्डन की एकलपीठ ने जनहित में मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में तलब किया है।

Previous articleचेक बाउंस में 6 महीने की सजा और जुर्माना
Next articleबजट 2025 से अपेक्षाएं जबलपुर चेम्बर