14 फरवरी को नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित होगा विभूतियों का सम्मान समारोह
नर्मदापुरम (निप्र)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक, कवि, मूर्धन्य पत्रकार समाजसेवी, स्व विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में 14 फरवरी को नर्मदा महाविद्यालय के आडिटोरियम सभाग्रह में सम्मान समरोह आयोजित होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की उपस्थिति व अनुशंसा पर सम्मानित होने वाली विभूतियों के सम्मान के लिए चयन समितियों का गठन हुआ। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चयन समिति में ललित जैन, राजकुमार वर्मा, विलक्षण सक्सेना, शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव। कर्मठ राजनैतिज्ञ सम्मान चयन समिति में डॉ सीता सरन शर्मा अभय वर्मा केके सक्सेना, भूपेन्द्र चौकसे। पत्रकारिता सम्मान चयन समिति में डॉ सीता सरन शर्मा, बलराम शर्मा, अजय श्रीवास्तव, विलक्षण सक्सेना। समाजसेवी सम्मान चयन समिति में डॉ सीता सरन शर्मा, शास्त्री नित्य गोपाल कटारे, शरीफ राइन, श्याम राय। साहित्य सेवी सम्मान चयन समिति में डॉ सीता सरन शर्मा, केके सक्सेना, पं गिरीमोहन गुरू, अभय वर्मा। पत्र छायाकार सम्मान चयन समिति में बलराम शर्मा, श्रीमती भावना सक्सेना, श्रीमती हिना अली, कमल चव्हाण। विधी सेवी सम्मान चयन समिति में विलक्षण सक्सेना, केके थापक, तुकाराम यादवेश, अजय श्रीवास्तव, कुशल प्रशासक सम्मान चयन समिति में अजातशत्रु श्रीवास्तव, अरूण भट्ट, केके सक्सेना, वीरेन्द्र बाथम। जन संचार सेवी सम्मान चयन समिति में सुरेश गुप्ता, लाजपत आहूजा, एचएल चौधरी, केके सक्सेना के नाम तय हुए हैं। चयन समितियां जल्द ही सम्मानित होने वाली विभूतियों के नाम का चयन करके घोषणा करेंगी।
Home नर्मदापुरम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार पत्रकार विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में होने...






