दिल्ली के रण में उतरे राहुल गांधी, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना, बोले- वह शीश महल में रहते हैं

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। कांग्रेस दिल्ली चुनाव में अपनी ताकत लगा रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया। वेस्ट विनोद नगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल के मन में जो आए वो बोल देते हैं, जब वो आए थे तो उनके पास एक छोटी सी कार थी और उन्होंने कहा था कि वो नई तरह की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा था कि वो दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को जरूरत थी तो वो वहां नहीं थे, जब दंगे हुए तो वो वहां नहीं थे। राहुल ने दावा किय़ा कि केजरीवाल ने कहा था कि वो साफ-सुथरी राजनीति करेंगे, लेकिन दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ और आपने उनके घर की फोटो देखी होगी। केजरीवाल एक महल शीश महल में रहते हैं। तो ये है सच्चाई। भाजपा पर वार करते हुए राहुल ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ बीजेपी-आरएसएस के लोग हैं, जो देश में नफरत और हिंसा फैलाते है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और हमारी विचारधारा है। हम लोग नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हमें नफरत, डर और हिंसा वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए। हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए। राहुल ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण, टूटी सडक़ों के बारे में नहीं दिखाते। वे नरेंद्र मोदी का चेहरा और अंबानी जी की शादी दिखाते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित के समर्थन में मंगलवार को प्रचार किया और कई स्थानीय मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने पहले वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किया और फिर गोल मार्केट इलाके में लोगों से बातचीत की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, आज दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन किया। दर्शन के बाद पास की बस्ती में एनडीएमसी कर्मचारियों से मुलाक़ात की।

 

Previous articleदिल्ली को आप-दा के कुशासन व भ्रष्टाचार के अंधकार से निकालने का एकमात्र विकल्प भाजपा : अमित शाह
Next articleप्रियंका गांधी ने किया वायनाड दौरा, सीपीएम कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे