दिल्ली को आप-दा के कुशासन व भ्रष्टाचार के अंधकार से निकालने का एकमात्र विकल्प भाजपा : अमित शाह

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि दिल्ली को आप-दा के कुशासन व भ्रष्टाचार के अंधकार से निकालने का एकमात्र विकल्प भाजपा है। कालकाजी विधानसभा में भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। शाह ने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल की आप-दा से मुक्त होने का बहुत बड़ा मौका है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाइए और केजरीवाल की आप-दा से हमेशा के लिए मुक्ति पाइए। केजरीवाल की सरकार झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की सरकार है। अमित शाह ने कहा कि कल केजरीवाल ने जलबोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर एक बयान दिया कि दिल्ली में जो यमुना का पानी आता है, उसमें हरियाणा सरकार ने जहर मिलाया है। जबकि जलबोर्ड वालों ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल जी, आपके पास जलबोर्ड की जो रिपोर्ट है, उसे कल सार्वजनिक कीजिए, हम जिम्मेदारी लेंगे। शाह ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान इन्होंने (केजरीवाल) कहा था कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, इन्होंने हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल… सबके सामने शराब की दुकानें खोलीं, जेल गए।जलबोर्ड घोटाला, राशन घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला किया और खुद के लिए करोड़ों का शीश महल बनवाया। शाह ने खडग़े पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जारी रखते हुए कहा कि अभी कल मैंने महाकुंभ में गंगा की डुबकी लगाई, लेकिन डुबकी मैंने लगाई और ठंड खडग़े जी को लग गई।

 

Previous articleपूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है : पीएम मोदी
Next articleदिल्ली के रण में उतरे राहुल गांधी, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना, बोले- वह शीश महल में रहते हैं