सीहोर। शासकीय उमवि मुंगावली स्कूल में 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री आर डी सोलंकी सर द्वारा झंडा वंदन किया गया एवं छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जय घोष के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली व एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों के साथ अनुशासित कतार में चलते हुए छात्रों ने गांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील विश्वकर्मा, रईस खान, मुकेश कुशवाह अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। तत्पश्चात खेल गतिविधियों के पुरस्कारों का वितरण खेल शिक्षक श्री प्रभात मेवाड़ा के निर्देशन में किया गया जिसमें रस्साकसी ,गोला फेक, कबड्डी, खोखों प्रतियोगिता आदि के पुरस्कार वितरण किए गए। समस्त ग्रामवासियों में आनंद व उत्साह देखा गया एवं कार्यक्रम समापन के बाद सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बड़ोदिया, श्रीमति ज्योति त्यागी मैडम द्वारा किया गया एवं समस्त स्टाफ राजेश कसोटिया, भैरव सिंह शाक्य, धर्मेंद्र सर घनश्याम दोग्ने, घनश्याम मोहनिया, रितेश राठौर , मुकेश सिसोदिया, प्रभात मेवाड़ा, पंकज बोधानी, शर्मा सर विश्वजीत, देवेंद्र, कमल सिंह श्रीमती सुनीता भदोरिया श्रीमती रेखा विश्वकर्मा आदि उपस्थिति रहे।








