सीहोर। सोमवार, 27 जनवरी 2025 को इन्दौर जिले की मऊ तहसील में जय बापू जय भीम संविधान बचाओ महु विशाल रैली सभा में जिला सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के नेतृत्व में भारी संख्या में सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, सांसद राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी, प्रदेश सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश यादव, सांसद, विधायकों ने संविधान बचाओ की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई व कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर के बनाये संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस हर कीमत में संविधान को खत्म नही होने देगी साथ ही वक्ताओं ने कहा कि देश में जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी लाभ के क्षेत्रों में हिस्सेदारी तथा जातिगत जनगणना पर बल दिया गया। आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लंगड़ी सरकार के चलते लोकसभा और राज्यसभा में 50 प्रतिशत पिछड़े वर्गों को लाभ दिलाने के लिये बिल पास करायेगें। महु कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, जिला महामंत्री दीपक सोनकर सहित भारी संख्या में सीहोर जिले के सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़चडक़र हिस्सा लिया।








