नर्मदा जयंती पर सीएम को तबादलों के लिए दिए जाएंगे ज्ञापन
नर्मदापुरम। जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव को लेकर शहर में पिछले दो दिन से बहुत चर्चाएं हो रही है। जिले में जो तथाकथित अधिकारी वर्षोंं से अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं। उनके तवादले होने की संभावनाओं को लेकर अटकलें होती रही। इसके साथ ही अनेक संगठनों के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि यदि जल्द तबादले नहीं हुए तो नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें तबादलों के लिए ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
स्वास्थ्य, खनिज तथा आबकारी अधिकारी के तबादले की चर्चाएं
जिला मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डॉ दिनेश देहलवार, खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, तथा आबकारी अधिकारी सागर के तबादले को लेकर शहर में चर्चाओं का जोर है।
स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं चरमरा चुकी है
जिले में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं। सीएमएचओ से संभाले नहीं संभल रही है। एक गर्भवती महिला के साथ जिला अस्पताल में बदसलुकी हुई है। उसके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिससे दुखी होकर परिजनों को जनसुनवाई में आवेदन देना पड़ा है। यह तो एक मात्र उदाहरण है जिले में अनेक तरह की परेशानी जिले वासियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद भी ऐसे लापरवाह सीएमएचओ का तबादला नहीं होने से नागरिकों में आक्रोश बढ रहा है। हो सकता है आने वाले समय में जनांदोलन हो जाए। इसी प्रकार शहर में शराब खोरी तथा खनिज माफिया की मनमानी बढती जा रही है। इस कारण ऐसे अधिकारियों को अब बाहर का रास्ता दिखाया जाने की पुरजोर मांग हो रही है।






