न्यूयॉर्क(ए)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जानलेवा धमकी देने वाले व्यक्ति, फ्लोरिडा के शैनन एटकिंस को गिरफ्तार किया गया है। एटकिंस पर ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट करने का आरोप है।
एटकिंस के फेसबुक अपडेट में ट्रंप के शपथग्रहण से एक दिन पहले लिखा था, अमेरिका को बचाने के लिए सिर्फ एक गोली चलाने की जरूरत है। इस पोस्ट को देखते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया। शुक्रवार की रात को पाम बीच के पास एटकिंस को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से तीन बैग कोकीन भी बरामद हुए।यह गिरफ्तारी स्नक्चढ्ढ की ओर से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। यह मामला खासतौर पर स्नक्चढ्ढ और सीक्रेट सर्विस के लिए संवेदनशील है, क्योंकि पिछले साल भी ट्रंप के खिलाफ दो बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है। हालांकि, ये सभी प्रयास असफल रहे हैं। इन घटनाओं के चलते स्नक्चढ्ढ और सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप की सुरक्षा को लेकर उच्च अलर्ट पर कर दिया है।
शैनन एटकिंस ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्टों को लेकर विवादित होने पर दावा किया कि वह मजाक कर रहे थे। लेकिन वेस्ट पाम बीच के पुलिस प्रमुख टोनी अराउजो ने इसका खंडन किया और कहा, यह कोई मजाक नहीं है। आज के माहौल में ऐसी बातें कहना खतरनाक हो सकता है।
पुलिस ने एटकिंस के अन्य सोशल मीडिया पोस्ट भी पेश किए, जिसमें एक पोस्ट में लिखा था, इतिहास खुद को दोहराता है हमारे यहां सालों से कोई हत्या नहीं हुई है। 19 जनवरी के एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मुझे एक्स से प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि मैंने कहा था कि मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि कोई उसे मार डाले।
00








