एमपी पावर के सात ख‍िलाड़ी गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत

Join Us

जबलपुर । एमपी पावर के सात ख‍िलाड़‍ियों को अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन व केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण कुमार जैन, महाप्रबंधक जेएस पसरीचा, उप महाप्रबंधक ज्ञान सनोरिया व आलोक श्रीवास्तव उपस्थि‍त थे। पुरस्कृत होने वाले ख‍िलाड़ी हैं-मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की दुर्गा मालाकर, वीरेन्द्र कुमार दुबे व जितेन्द्र यादव व पावर मैनेजमेंट कंपनी के संतोष द्विवेदी, राजेश सोंध‍िया, संजय सिंह व राकेश यादव। दुर्गा मालाकर ने 46 वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 46 वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल कुश्ती प्रतियोगिता में संतोष द्विवेदी ने रजक पदक एवं राजेश सोंध‍िया, वीरेन्द्र कुमार दुबे व जितेन्द्र यादव ने कांस्य पदक जीता था। चार पदक जीतने वाली एमपी पावर कुश्ती टीम के मैनेजर संजय सिंह व कोच राकेश यादव को भी पुरस्कृत किया गया।

Previous articleविद्युत कंपनियों के मुख्यालय में प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण
Next articleपावर जनरेटिंग कंपनी के तीन विद्युत गृह बेहतर कार्यनिष्पत्त‍ि के लिए पुरस्कृत