जबलपुर। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जबलपुर जिला जूडो संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन श्री त्रिभुवन दास मालपाणी उ.मा. विद्यालय मिलौनीगंज जबलपुर में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे के मुख्य अतिथ्य व दिनेश यादव, वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे, उमा शंकर पटेल, एडवोकेट प्रशांत मिश्रा, एडवोकेट अभ्युदय सिंह के विशिष्ठ आतिथ्य में तथा अन्य अतिथियों में पूजा सिन्हा,सत्येंन्द्र गुरु,संजय सिंह, सुभाष मांझी, कैलाश कहार आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार मिश्रा ने की। उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से पौधे दे कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज के इस दौर में खास कर छात्राओं को जूडो जैसे मार्शल आर्ट खेल से जुड़ना अत्यंत ही आवश्यक है जिससे वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने कहा की जूडो खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा विशेष तौर पर छात्राओं की हिम्मत को सराहा एवम् कार्यक्रम की सफलता के लिए जूडो संघ को साधुवाद दिया। जिला संघ के सचिव व वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि संपन्न हुई स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है, बालिका वर्ग में प्रज्ञा सिंह, मिंशा फातिमा, आरना साहू, नाफिया फातिमा, निमरा अंसारी, अलीशा सिद्दीकी, आयरा खान, इरम खान, दुर्गेश्वरी झारिया, इर्तिका कशफ, संस्कृति विश्वकर्मा, अतिथि गुप्ता, अफशीन फातिमा, प्रांशी विश्वकर्मा, अनमोल शर्मा, समायरा शाह, अक्षया साहू, मीठी चक्रवर्ती, राशि चक्रवर्ती, तान्या पटेल, वैष्णवी पटेल, पूर्वी पटेल, वर्तिका खत्री, जानवी गौर, नव्या अग्रवाल, सिमरन फिरदौस, खुशबू पटेल, समृद्धि सिगोटिया, पूनम झारिया, सामिया अंसारी, रिया लोधी, नेमत अंजुम, निधि गोटिया, निहारिका साहू, आराधना गुप्ता, तनु सिंह, अग्रिमा चौकसे, कीर्ति अहिरवार, सौमिया सिद्दीकी, सपना चौधरी, प्रियांशी चक्रवर्ती, अनिका चौरसिया, अन्वी लोधी, हुस्ना अंजुम, आराधना राव, अमरीन फिरदौस, जिया गौर आदि है। तथा बालक वर्ग में अरनव बापट, अंश पटेल,श्रेयांस पटेल, खालिद फ़राज़, रूहान अंसारी, ज़ीदान माही, अर्श इमरान, मयंक विच्छेले, शिवा काछी, मृगेंद्र कौरव, कार्तिक कोरी, चित्रांश नामदेव, प्रिंस शर्मा, धैर्य केवट, अभय कुमार, नवनीत सिंह, पर्व कुमार, काशिफ रज़ा, साकिब अंसारी, उम्मान हुसैन, अराध्य साहू, उमर अंसारी, कृष्णा पिल्ले, कमर तबरेज, कार्तिक सोनकर, अतुल पांडे, जसराज सिंह, प्रियांश केशरवानी, अफ्फान रज़ा, अनश शाह, मोहम्मद आमिर, अंश श्रीवास, मोहम्मद आरिफ, अरमान लोधी, हर्ष श्रीवास्तव, विनम्र विश्वकर्मा, अनुज पटेल, अर्थ विश्वकर्मा, आर्यवीर नागवंशी, नितेश जाटव, अंकुश गुप्ता, सम्राट सिंह, यश खतरी, मोहम्मद रेहान, अथर्व यादव, ऋषभ सिंह आदि है। स्पर्धा में निर्णायक का दायित्व डॉ. विजेंद्र यादव एडवोकेट अताउर्रेरहमान अंसारी, रत्नेश सोनकर, साबिर अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, तावेज़ अली,राहुल भोजक, सय्यद फैजान, बुशरा अंजुम, नौशीन अंजुम, सारका अंजुम, ज़ुहेब मंसूरी आदि ने निभाया।








