जय बापू जय भीम संविधान बचाओ महु विशाल रैली सभा में जिला सेवादल अध्यक्ष खंगराले के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

Join Us

सीहोर। सोमवार, 27 जनवरी 2025 को इन्दौर जिले की मऊ तहसील में जय बापू जय भीम संविधान बचाओ महु विशाल रैली सभा में जिला सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के भारी संख्या में सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी, प्रदेश सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश यादव, सांसद, विधायकों ने संविधान बचाओ की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई महु कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंरगाले, जिला महामंत्री दीपक सोनकर के नेतृत्व में भारी संख्या में सीहोर जिले के सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़चडक़र हिस्सा लिया।

Previous articleगणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्याँग बच्चों के साथ वसुंधरा विशेष विद्यालय में सीहोर के समाजसेवियों द्वारा किया गया झंडा वंदन
Next articleलंबित राजस्व मामलों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए – कमिश्‍नर के जी तिवारी