गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्याँग बच्चों के साथ वसुंधरा विशेष विद्यालय में सीहोर के समाजसेवियों द्वारा किया गया झंडा वंदन

Join Us

सीहोर । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर दिव्याँगजनों के हित में कार्य करने वाली समाजसेवी संस्था वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वसुंधरा विशेष विद्यालय ब्रह्मपुरी कालोनी सीहोर में समाजसेवी माननीय बाबू भाई मिस्त्री जी, संस्था संयोजक समाजसेवी माननीय मधुर विजयवर्गीय जी, समाजसेवी माननीय भारत गुप्ता जी, डॉ. गौरव जी ताम्रकार ने दिव्याँग बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात् माँ सरस्वती जी पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्याँग विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर किया गया। सभी अतिथियों द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति की सराहना की । इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी श्री हरीओम जी शर्मा, श्री रिसीराज जी शर्मा, डॉ. महेश जी शर्मा, श्री राधेश्याम जी मकवाना,  श्री लोकेश जी राठी, संस्था अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, अंजना राठौर, संतोष सूर्यवंशी, ज्योति मालवी, भाविका कुशवाहा,अलका सोलंकी, महेशान उमरे, ओजस नेमा,रानी,अंजली तिवारी, रीतिक तिवारी, रानी रैकवार, दीपिका कुशवाह व दिव्याँग विद्यार्थीयों की उपस्थिति रही। श्री हरिओम शर्मा दाऊ ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हरि नारायण वर्मा जी द्वारा किया गया ।

Previous articleएक दर्जन से अधिक फैक्ट्री मालिकों को नपा ने दी चेतावनी
Next articleजय बापू जय भीम संविधान बचाओ महु विशाल रैली सभा में जिला सेवादल अध्यक्ष खंगराले के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता