जबलपुर । यात्रियों की सुविधा हेतु महाकुम्भ मेला के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से पूर्व जारी अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज होकर गाड़ी संख्या 09817/ 09818 कोटा-रीवा-कोटा के मध्य 03-03 ट्रिप स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया था। तकनीकी कारणों से इस महाकुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का पहला एक ट्रिप निरस्त किया गया है।
अर्थात गाड़ी संख्या 09817 कोटा-रीवा कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन कोटा से दिनांक 25 जनवरी 2025 को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 रीवा-कोटा कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनांक 27 जनवरी 2025 को निरस्त रहेगी।
अब यह गाड़ी कोटा से दिंनाक 07 एवं 22 फरवरी 2025 को तथा रीवा से दिंनाक 09 एवं 24 फरवरी,2025 को तीन ट्रिप की बजाय 02-02 ट्रिप ही चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि स्पेशल ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा का लाभ लें।








