प्रधानमंत्री गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मेडिकल रिप्रसनटेटिव एमआर को दुर्घटना बीमा व स्वास्थ्य बीमा लाभ दिए जाने की मांग

Join Us

तालिब हुसैन
जबलपुर. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मेडिकल रिप्रसानटेटिव एमआर की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि
दवाई कंपनियों के विक्रय के लिए देशभर में शहर और गांव का दौरा करने वाले एमआर कई बार दुर्घटना का शिकार होते हैं जिनसे ना केवल गम्भीर घायल होते हैं बल्कि से उनकी मृत्यु
भी हो जाती है. कुछ घायल तो हमेशा के लिए अपंग हो जाते हैं.
लिहाजा सरकार उनका एसबीआई की तरह दुर्घटना बीमा कराए जो 1000 एक हज़ार में 30 लाख का कवर करता है है और आयुष्मान से 5 लाख की स्वस्थ बीमा योजना लाभ प्रदान किया जाए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अमित सिसोदिया, डाॅ. अजय वाधवानी अध्यक्ष जबलपुर, डाॅ. अभिजीत जैन ,एड भावना निगम ,एड आशीष त्रिपाठी ,डाॅ. आशीष डेंगरा,डॉ. प्रशांत जैन ,डा अश्विनी पाठक ,डा. दिगंत पाठक,डा. ऋषि उपाध्याय ,एड रोशन मंध्यानी,एड अंकित मिश्रा ,एडसाक्षीभारद्वाज, कमरुल इस्लाम ख़ान ,आमोद गुप्ता, अजय चौहान ने कहा है कि दवा कंपनियों के उत्पादों को बढ़ावा देने और डाक्टरों व कंपनियों के बीच समन्वय बनाने वाले एमआर दुर्दशा का शिकार हैं ऐसे में उन्हें बीमा का लाभ प्रदान कर उनको राहत देना एक बड़ा बदलाव होगा.

Previous articleपावर जनरेटिंग कंपनी ने 58 कार्मिकों के उच्‍च वेतनमान के आदेश किए जारी
Next articleटिकट दलाली एवं कालाबाजारी से निपटने में रेलवे सुरक्षा बल की भूमिका