मिलिए प्रभु श्रीराम से नृत्‍य नाटिका आज

Join Us

जबलपुर। सुप्रभातम संस्‍था के तत्‍वावधान में ‘मिलिए प्रभु श्रीराम से’ नृत्‍य नाटिका का आयोजन 24 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे से शहीद स्‍मारक सभागार में किया गया है। समारोह के संयोजक श्री अजय विश्‍नोई विधायक हैं। डॉ. आनंद तिवारी एवं आलोक पाठक ने बताया कि इस आयोजन में गुंजन कला सदन, समरसता सेवा संगठन, पाथेय संस्‍था एवं सिख संगत के साथ विविध संस्‍थाओं की सहभागिता है। समारोह में आतिशबाजी के साथ 21 सौ दीप प्रज्वलित किये जायेंगे।साथ ही विद्वत मनीषियों के उद्बोधन एवं अंकिता गिनारा व अन्य कलाकार भावप्रधान नृत्‍य नाटिका का प्रस्‍तुतिकरण करेंगे।
इस धर्ममय अनूठे आयोजन में अध्‍यक्ष देवाधिदेव महादेव को माना गया है। मुख्‍य अतिथि माता पीताम्‍बरा महारानी हैं। विशिष्‍ट अतिथि श्रीराधारमण सरकार, भगवान महावीर स्‍वामी, गुरूनानक देव जी हैं। शुभाशीष चैतन्‍यानंद जी महाराज देंगे। मुख्‍य वक्‍ता डॉ. एस.पी. गौतम कुलगुरू रादुविवि एवं यजमान ज्‍योतिप्रकाश अवस्‍थी होंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी संजय गौतम, चंद्रशेखर शर्मा, चिकित्सक डॉ. रूपलेखा चौहान को सम्‍मानित किया जाएगा।विलोक पाठक, अभय जैन, संदीप जैन, राजेश पाठक प्रवीण, हरविंदर सिंह, सलूजा ने उपस्थिति का आग्रह किया है।

Previous articleनर्मदा प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर 1100 फुट की चुनरी से श्रृंगार
Next articleपावर जनरेटिंग कंपनी ने 58 कार्मिकों के उच्‍च वेतनमान के आदेश किए जारी