निगमायुक्त प्रीति यादव को परिसर में पाकर रहवासी लोगों में देखने मिला उत्साह : कॉलोनी के लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त की कि प्रशंसा
स्वच्छता के लिए सदैव सजग होकर कार्य करें निगम के अधिकारी कर्मचारी – निगमायुक्त प्रीति यादव
निगमायुक्त के द्वारा वॉटर प्लस के मिलान स्थल, सूपाताल, शाही तालाब, और बेस्ट कॉलोनी स्वास्तिक विला का निरीक्षण कर अधिकारियों दिये गए आवश्यक निर्देश
एफ.एस.टी.पी. प्लांट तिलवारा के साथ कामर्शियल क्षेत्रों और मुख्य मार्गो का भी निगमायुक्त ने निरीक्षण कर स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यो को देखा और व्यवस्थाएॅं बेहतर बनाये रखने अमले को दिये निर्देश
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण के पूर्व शहर को व्यवस्थित और सुन्दर स्वरूप प्रदान करने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा लगातार दिनरात मेहनत की जा रही है। निगमायुक्त ने स्वच्छता के सभी मापदण्डों को जमीनी धरातल पर स्थाई रूप से उतारने तथा नागरिकों को सुविधाएॅं प्रदान करने की दिशा में भी लगातार प्रयासरत हैं और स्वच्छता टीम के सदस्यों के साथ निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति की जानकारी लेने समीक्षा भी की जा रही है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिदिन शहर के अलग अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर स्वच्छता मापदण्डों के अनुरूप कराये जा रहे कार्यो को भी देखा जा रहा है और उसमें सुधार लाने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित भी किये जा रहे हैं आज भी निगमायुक्त श्रीमती यादव ने संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अमले को सदैव सजग रहकर स्वच्छता के कार्यो को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती यादव ने स्वास्तिक विला परिसर में जाकर वहॉं के लोगों से स्वच्छता संवाद किया और सफाई व्यवस्था के संबंध में फीड बैक लिया। फीड बैक में नागरिकों ने बताया कि यहॉं की सफाई व्यवस्था बहुत ही सुन्दर और व्यवस्थित है इसके लिए निगमायुक्त को रहवासी लोगों ने धन्यवाद दिया और निगमायुक्त को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की।
निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त ने बताया कि संभाग क्रमांक 1 के वाटर प्लस वाला खंदारी एवं शाह नाला के मिलान के स्थल का निरीक्षण किया इसके साथ ही वाटर बॉडी सूपाताल, शाही तालाब एवं बेस्ट कॉलोनी स्वास्तिक विला परिसर तथा एफ.एस.टी.पी. प्लांट तिलवाराघाट के साथ कमर्शियल क्षेत्र तथा मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वच्छता के मापदंड के अनुसार सफाई व्यवस्था के संबंध में जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ब्रांडिंग, पेंटिंग, बोर्ड, हैंगिंग डस्टबिन लगाना के कार्य देखे गए तथा स्थल पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को पर्याप्त सफाई रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रीतेश मासोडकर एवं वार्ड के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।








