रोहिल्ला, टांक, दर्जी, नामदेव समाज सम्मेलन का आयोजन

Join Us

सीहोर। भाजपा कार्यालय दिल्ली में रोहिल्ला, टांक, दर्जी, नामदेव समाज सम्मेलन में का आयोजन किया गया था। जिसमें सीहोर जिले से भी अनेक सामाजिक पदाधिकारी ने मध्यप्रदेश सिलाई कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ सामाजिक अधिकारी सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में पहुंचकर समाज को जागरूक किया।
इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद सिलाई कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओबीसी की लिस्ट में क्रमांक 18 पर छीपा, दर्जी, छीपी आदि के नाम से अंकित है। इन्ही जातियों में रोहिल्ला एक पर्यायवाची शब्द है जो कि सम्मान सूचक है। हमारा समाज काफी वर्षों से रोहिल्ला शब्द ओबीसी की लिस्ट में जोड़ने का प्रयास कर रहा है। जबकि हरियाणा सरकार की लिस्ट में क्रमांक 16 पर रोहिल्ला लिखा हुआ है। अत: सरकार बनने पर ओबीसी लिस्ट में क्रमांक 18 पर ही छीपी, टांक, छीपा, दर्जी के साथ रोहिल्ला शब्द अंकित करवाया जाए। रोहिल्ला टांक नामदेव समाज की दिल्ली में छह लाख से भी अधिक जनसंख्या है। सारे भारत में हमारे समाज की संख्या 15 करोड़ से भी अधिक है। हमारे समाज के आराध्य देव/गुरु संत शिरोमणि नामदेव हैं, जिनकी वाणी सिक्खों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं। दिल्ली में नामदेव के नाम से मंदिर/भवन बनाने के लिए समाज को सरकार से उचित स्थान पर लगभग 2000 वर्गगज भूमि का टुकड़ा मिलना चाहिए। दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण समस्त भारत से समाज के लोग आते जाते रहते हैं। दिल्ली व अन्य राज्यों के लोगों को भी नामदेव भवन ठहरने, सामाजिक, धार्मिक आयोजन करने के काम आ सके।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणवीरसिंह गंगवा, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्रीमान सत्यवीर जी वर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनील यादव, सुनील माहेश्वरी पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य सिलाई कला मंडल मप्र शासन भोपाल, नगर निगम उपाध्यक्ष दिल्ली कुलदीप चहल, डा. भानुमति गुजरानिया मंच पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रीय स्तर पर भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीहोर के दामोदर दर्जी समाज के पदाधिकारी धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने अपनी मांगों को संबंध में ज्ञापन सौंपा।

Previous articleआस्था और उत्साह के साथ निकाली गई शोभा यात्रा
Next articleपावर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर के दो कार्यालयों को मिला आईएसओ 9001 सर्टिफ‍िकेशन