कांटे के मुकाबले में सीहोर गर्ल्स ने सीहोर क्लब को 1-0 से हराया

Join Us

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार की शाम को दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। इसमें पहला मुकाबला सीहोर गर्ल्स ने सीहोर क्लब को 1-0 से हराया और दूसरा मैच सीहोर ग्रीन ने सीहोर ब्लू को 2-1 से हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शहर के सीनियर खिलाड़ी और वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ डीएसपी नंदकिशोर मालवीय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल का काफी महत्व है, आपको स्वास्थ्य के साथ चुस्त रखने के अलावा आप इसको लक्ष्य मानकर खेलते है तो खेल आपको सफलता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाने में सहयोग दे सकता है, आज हमें जो नौकरी मिली है, उसमें खेल कोटे का योगदान है। कार्यक्रम के दौरान जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, विपिन पवार, आनंद उपाध्याय, कमलेश अग्रवाल, दीपक गुरुवानी और मनोज अहिरवार आदि ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।
बुधवार की शाम को खेले गए पहले मैच में सीहोर गर्ल्स और सीहोर क्लब के मध्य मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें सीहोर गर्ल्स की ओर से एक मात्र गोल मुस्कान मांझी ने किया। जिससे सीहोर गर्ल्स ने सीहोर क्लब को 1-0 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर ब्लू और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। जिसमें सीहोर ब्लू को सीहोर ग्रीन ने 2-1 शानदार जीत हासिल की। इस मैच में सीहोर ग्रीन की ओर से शुभ शर्मा ने 2 गोल और सीहोर ब्लू की ओर से हरून ने 1 गोल किया था।

Previous articleग्राम कुलांस कलां में हो रहे जातिगत भेदभाव की सूचना मिलने पर पहुंचे कांग्रेस नेता
Next articleबाबा साहेब ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों के लिये संविधान का स्वरूप दिया : कुणाल चौधरी