युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 13 फरवरी को

Join Us

रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व

नर्मदापुरम/ कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 13 फरवरी को जनपद पंचायत नर्मदापुरम में किया जाएगा।

तत्‍संबंध में कलेक्‍टर सुश्री मीना द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्‍व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार  रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का दायित्‍व श्रीमती बबीता राठौर, डिप्‍टी कलेक्‍टर नर्मदापुरम को सौंपा गया है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्‍य कार्यो एवं व्‍यवस्‍थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्‍व सौंपा गया है।

Previous articleशेष बचे हुए किसानों को उपार्जित धान का भुगतान सुनिश्चित किया जाए: कलेक्टर
Next articleसंगीत सम्राट वासूदेव मिश्रा के निधन पर किये श्रद्धासुमन अर्पित