ईडी की बड़ी कार्रवाई – मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब समेत तीन राज्यों में 11 ठिकानों पर छापेमारी, लग्जरी गाडिय़ां और नकदी जब्त

Join Us

जालंधर(आरएनएस) । जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में पंजाब, हरियाणा और मुंबई में लगातार 72 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई सहित 11 जगहों पर कार्रवाई की गई। श्वष्ठ ने व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज और बिग बॉय टॉयज समेत छह कंपनियों से दो लग्जरी कारें और 3 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।\ श्वष्ठ ने सोमवार रात को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उनके अनुसार, 17 से 20 जनवरी तक चली इस छापेमारी में व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज, मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और इनसे जुड़ी अन्य संस्थाओं के कार्यालयों और आवासीय परिसरों को खंगाला गया।
00

Previous articleकोलकाता रेप-मर्डर केस : कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची ममता सरकार, दोषी संजय को फांसी देने की मांग
Next articleबुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर 57 लाख की लूट, बदमाश तीन घंटे तक घर में ही रहे