जबलपुर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी टीकाराम कोष्टा ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार में 23,24 में 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को 75% से अधिक अंक लाने वालों को सरकार ₹25000 देगी और विद्यालय में टॉप करने पर स्कूटी प्रदान करेगी।
चुनाव के बाद सरकार बनाना ली बच्चों का रिजल्ट भी आ गया ।
“बच्चे भी हो रहे भाजपा सरकार के झूठे वादों के शिकार” बालिका स्कूटी योजना लैपटॉप जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से आज प्रदेश के मेधावी छात्र वंचित है सरकार की अनदेखी लापरवाही के कारण योजनाओं का वास्तविक लाभ अब तक मेधावी छात्राओं के पास नहीं पहुंचा है। सरकार की योजनाएं कागजों तक क्यों सीमित है।
कोष्टा ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता सिर्फ राजनीति है ना कि छात्रों का भविष्य प्रदेश के छात्र आज भी अपने अधिकारों और योजनाओं के लाभ से वंचित है यह सब सरकार के खोखले वायदे का नतीजा है ।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा को प्रदेश ऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी विजय अग्रवाल, अस्सू खान, पीपी पटेल, राजू तोमर, लखन श्रीवास्तव, डॉक्टर मोइन अंसारी, राजा खान, राजेश पटेल, अशोक चौधरी ,लखन चौधरी आदि प्रदेश की मोहन सरकार से मांग करती है कि मेधावी छात्राओं को लैपटॉप और स्कूटी मामले शीघ्र निर्णय लेकर न्याय प्रदान करें। कांग्रेस मध्य प्रदेश के हर वर्ग के साथ खड़ी है उनको हक दिलाने के लिए बिना देरी किए सड़क से लेकर सदन में उठाने शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध कर अवगत कराएगी ।








