पमरे के श्री महावीरजी स्टेशन पर पासनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का प्रायोगिक हाल्ट प्रारम्भ

Join Us

जबलपुर  । रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली भावनगर-आसनसोल-भावनगर परासनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के श्री महावीरजी स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में अगले आदेश तक के लिए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जिनकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

प्रभावी तिथियों से श्री महावीरजी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय-सारणी निम्नानुसार:-

* गाड़ी संख्या 12941 भावनगर-आसनसोल एक्सप्रेस का दिनाँक 22 जनवरी 2025 से आगमन/प्रस्थान समय सुबह 11:58/12:00 बजे रहेगा।
* गाड़ी संख्या 12942 आसनसोल-भावनगर एक्सप्रेस का दिनाँक 24 जनवरी 2025 से आगमन/प्रस्थान समय दोपहर 15:13/15:15 बजे रहेगा।

यात्री प्रायोगिक ठहराव की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस/रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते है।

Previous articleखिरकिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि और बढ़ाई
Next articleमहाप्रबंधक की अध्यक्षता मे संरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित