मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन 21 जनवरी को

Join Us

नर्मदापुरम/ कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुँचे इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय में प्रथम शिविर एवं द्वितीय शिविरों का आयोजन 18 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। तत्‍संबंध में बुधवार 22 जनवरी को  नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम  के वार्ड नं 22 गीता भवन के सामने, वार्ड नं 25 शंकर मंदिर के पास एवं वार्ड नं 24 रसूलिया फोजदार पेट्रोल पम्‍प के सामने प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, नगर पालिका परिषद माखनगर के अम्‍बेडकर वार्ड 13 पुराने थाने के पास, सरदार वार्ड 14 पुराने थाने के पास एवं लोहिया वार्ड 15 पुराने थाने के पास प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक  नगर पालिका परिषद सोहागपुर के शास्‍त्री वार्ड 11 जयमल सिंह कालोनी शास्‍त्री वार्ड, तिलक वार्ड 12 दुबे आटा चक्‍की के पास तिलक वार्ड प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 तक,  नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा  के वार्ड नं 12 सरदार वल्‍ल्‍भ भाई पटेल वार्ड नगरपालिका सभाकक्ष, वार्ड नं; 13 शास्‍त्री वार्ड नगरपालिका सभाकक्ष प्रात: 10:00 बजे से दोहपर 03:00 बजे तक तथा  नगरपालिका परिषद इटारसी के वार्ड क्रमांक 31, आजाद कमला नेहरू पार्क तालाब, वार्ड क्रमांक 32, सुभाषगंज कमला नेहरू पार्क तालाब के पास प्रात: 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक द्वितीय चरण के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleक्रिकेट किट प्रदान करने के लिए दिव्यांग महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने कलेक्टर को दिया आवेदन
Next articleमुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन 22 जनवरी को