आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी के साथ प्रॉमिस न करें। किसी रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी वाद-विवाद करने से बचे। आज किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दूसरे का विश्वास न तोड़ें। हर काम ईमानदारी से करते रहें। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज जीवन में एक नया दृष्टिकोण लेकर आएंगे, जिससे आपमें सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव रहेंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपका विरोश कर सकते हैं, सबके साथ ताल-मेल बनाकर रखें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। दूसरों की बातों में आने की बजाय खुद के विवेक से कम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। परंतु किसी भी प्रकार का डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है। किसी कारण आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग आपसे से प्रभावित होंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच जि़ंदगी में गज़़ब का जादू कर सकती है। आज आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता से दूसरो को प्रभावित करेंगे। आज दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नजऱ रखें। अगर किसी प्रकार की उलझन मन में चल रही है तो आज अपने दोस्त से शेयर करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। अगर सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी ही सफलता मिलने वाली है। नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी।
मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन लोगों के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो आज दूर हो जाएगी । आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिलेगी। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा।
कुंभ राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, इससे समाधान मिलेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते है।
मीन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग नया व्यापार शुरू किये है या नौकरी जॉइन किये हैं उनके लिए अनुकूल समय है। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

Previous articleएचएमपीवी वायरस की दहशत
Next articleकांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के लिए बेहतर विकल्प : सचिन पायलट