दक्षिण कोरिया – राष्ट्रपति यून को सोल डिटेंशन सेंटर के सेल में लाया गया

Join Us

सोल ,(आरएनएस)। राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार करने के बाद सोल डिटेंशन सेंटर के एकांत वार्ड में भेजा गया है। एक अधिकारी ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी दी।
कोरिया सुधार सेवा के कमिशनर शिन योंग-हे ने बताया कि रविवार को यून को सोल के दक्षिण में उईवांग स्थित हिरासत केंद्र के 12 वर्ग मीटर वाले सेल में ले जाया गया। ये कार्यवाही सोल पश्चिमी जिला न्यायालय द्वारा उसकी औपचारिक गिरफ्तारी का वारंट जारी करने के बाद की गई।
शिन ने नेशनल असेंबली की कानून और न्यायपालिका समिति के सत्र के दौरान सांसदों से कहा, (यून) को संदिग्धों के लिए बनाए गए कमरे से सामान्य हिरासत विंग में भेजा गया और मुझे रिपोर्ट मिली कि उन्होंने रात आराम से बिताई।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिन ने बताया कि यून की सेल, जो आम तौर पर पांच या छह लोगों के लिए होती है, उसी आकार की है, जैसे पिछली बार हिरासत में रखे गए राष्ट्रपतियों की सेल थी।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिन ने बताया कि यून की सेल, [जिसमें आमतौर पर पांच या छह लोगों को रखा जाता है], का आकार उस कोठरी के समान है, जहां पूर्व राष्ट्रपतियों को रखा गया था।

Previous articleमहिला शिक्षा पर प्रतिबंध इस्लाम के खिलाफ, लड़कियों के लिए फिर से खुलें स्कूल : तालिबान के उप विदेश मंत्री
Next articleनाइजीरियाई राष्ट्रपति ने की पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 80 लोगों की मौत की पुष्टि