सभी सी एम राईज स्कूलों में बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण पहले किया जाए
कमिश्नर ने पवारखेड़ा, इटारसी, माखन नगर, सोहागपुर के सी एम राईज स्कूलों का भ्रमण किया
नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री के जी तिवारी सोमवार को पवार खेड़ा इटारसी माखन नगर सोहागपुर पिपरिया एवं बनखेड़ी पहुंचे यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूलों का भ्रमण किया और निर्माणाधीन स्कूलों की गुणवत्ता एवं क्वालिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी पीआईयू के श्री मयंक शुक्ला को निर्देश दिए की सभी सी एम राईज स्कूल उच्च गुणवत्ता एवं क्वालिटी से बनाए जाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी सी एम राईज स्कूलों में बाउंड्री वॉल अनिवार्य रूप से बनाया जाए। और यह कार्य सबसे पहले किया जाए। उन्होंने कहा की बाउंड्री वॉल के साथ गेट भी अनिवार्य रूप से लगाया जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
कमिश्नर श्री तिवारी सबसे पहले पावरखेड़ा पहुंच कर निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के स्ट्रक्चर एवं भवन की डिजाइन का अवलोकन किया साथ ही मैप का भी अवलोकन किया और पीआईयू द्वारा बनाए जा रहे निर्मणाधिन क्लास एवं लैब का निरीक्षण किया। पावरखेड़ा में निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूल कक्षा छठवीं से 12वीं तक संचालित किया जाएगा, इस हेतु सीनियर विग में 8 क्लास रूम एवं एक फ्लोर तथा जूनियर विग में चार-चार रूम बनाए जा रहे हैं। 3 +2 के तहत 3 फ्लोर हैं जिसमे लैब बनाए जाएंगे। जिनमें केमिस्ट्री बायोलॉजी एवं फिजिक्स के लैब रहेंगे। साथ ही एडमिन ब्लॉक भी बनाया जा रहा है। जिसमें प्राचार्य कक्ष एवं शिक्षक कक्ष भी रहेगा। कमिश्नर ने निर्माणधीन कक्षाओं का निरीक्षण किया। सेकंड फ्लोर पर जाकर स्लैब एवं दीवारों का अवलोकन किया। निर्माणाधीन डाइनिंग हॉल में पहुंचकर उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। बताया गया कि जूनियर विंग में सेंट्रल में ओपन एरिया रहेगा। जहां पर किचन एरिया बनाया जाएगा। बताया गया कि सी एम राईज स्कूल में स्कूल बस एवं टू व्हीलर की पार्किंग भी रहेगी। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी कार्य अतिरिक्त मैन पावर लगाकर तीव्र गति से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को निर्देश दिए की उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य करें एवं समय सीमा में स्कूल का निर्माण पूर्ण कर दें अन्यथा पेनल्टी के लिए भी तैयार रहे। बताया गया कि अगले शैक्षणिक सत्र तक स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। उल्लेखनीय की सी एम राईज स्कूल 27 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
कमिश्नर ने इटारसी में भी निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूल का निरीक्षण किया। बताया गया की 4+2 का स्लेब दिया हुआ है। सीनियर विग में स्ट्रक्चर का कार्य एवं ग्राउंड फ्लोर का कार्य कंप्लीट कर दिया गया है। जूनियर विग में 4+2 में डांस रूम, म्यूजिक रूम बनाए जाएंगे। जिसके स्ट्रक्चर का कार्य किया जा रहा है। दूसरी मंजिल पर स्लैब का कार्य कंप्लीट हो चुका है। बताया गया कि सी एम राईज स्कूल अभी ब्रिज के नीचे एक पुराने स्कूल में संचालित किया जा रहा है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने यहां पर एडमिन कक्ष हाल एवं जी प्लस टू में बनाए जा रहे हैं कक्षो का निरीक्षण किया। बताया गया कि मार्च 26 तक संपूर्ण कार्य कंप्लीट कर दिया जाएगा।
कमिश्नर इसके पश्चात माखन नगर पहुंचे यहां उन्होंने निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूल का निरीक्षण किया। बताया गया कि अभी पुराना सी एम राईज स्कूल का कुछ हिस्सा टूटना बाकी है। अभी भी पुराने स्कूल में कुछ कक्षाएं लग रही हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए की स्कूल में बाउंड्री वॉल एवं गेट अनिवार्य रूप से अभी से लगा दिए जाएं। बताया गया कि सीनियर विग में 24 कक्ष रहेंगे जो निर्माणाधीन है। रेलिंग का कार्य पूर्ण प्रगति पर है। यहां भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। 1500 से 2000 बच्चों के बैठने की क्षमता स्कूल में रहेगी। सीनियर विग का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण हो जाएगा। एडमिन कक्ष का कार्य भी प्रगति पर है। कमिश्नर ने निर्देश दिए की स्कूल में फिनिशिंग का कार्य बेहतर तरीके से किया जाए एवं पुटिंग भी अच्छे से कि जाए। सीमेंट एवं रेत का मिश्रण निर्धारित मानक के अनुसार ही रखा जाए। बताया गया की 25 अप्रैल 2025 तक सीनियर विग का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कमिश्नर ने यहां पर डाइनिंग हॉल एवं वास बेसिन एरिया का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निर्देश दिए की वाश बेसिन से बच्चों के ऊपर पानी के छिटे ना पड़े इसलिए उसके लिए वाश बेसिन में पर्याप्त दूरी अवश्य रखी जाए।
कमिश्नर श्री तिवारी ने सोहागपुर पहुंचकर निर्माणाधीन सी एम राईज स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कक्ष में जाकर क्वालिटी को चेक किया और निर्देश दिए की सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण हो जाए। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर, कैफेटेरिया एरिया, डाइनिंग हॉल, स्टाफ रूम, एडमिन रूम आदि का निरीक्षण किया। छत पर पहुंचकर पिलर एवं निर्माणाधीन चौखट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए की बिजली फिटिंग एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाए। जूनियर विंग के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्लेब डल गया है ग्राउंड एवं फर्स्ट फ्लोर तक छत भी बना दी गई है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तेज गति से किया जाए। उन्होंने किचन रूम, निर्माणाधीन केमिस्ट्री लैब का निरीक्षण किया।
कमिश्नर के भ्रमण के दौरान संयुक्त आयुक्त विकास श्री जीसी दोहर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्रीमती भावना दुबे, पीआईयू के श्री मयंक शुक्ला एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






