सीहोर। श्री 1008 नेमीनाथ मज्जिनेन्दृ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण रत्न श्रतुसवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। इसी श्रंखला में राजकुमार नेमी कुमार की भव्य बारात निकली। जिसका पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जनमानस के लिये सुख समृद्धि की कामना की।







