वैचारिक लड़ाई पर आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस बनाएगी विचार मंच : पटवारी

Join Us

धार,(आरएनएस)। महू में कांग्रेस की जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम की 27 जनवरी को होगा। मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम नेता, मुख्यमंत्री व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे लेकर आयोजित बैठक प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पटवारी ने कहा आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी एक ही हैं। कांग्रेस भी इस तर्ज पर वैचारिक मंच बनाने की तैयारी करने जा रही है, जो हर गांव में होगा। उन्होंने कहा कि देश में वैचारिक लड़ाई चालू हो गई है। भाजपा अमित शाह, नरेंद्र मोदी ओर आरएसएस संविधान पर प्रहार कर रहे हैं। हर बूथ स्तर से अधिक से अधिक कांग्रेसी देशभक्तों को महू में होने वाले कार्यक्रम में भारी तादाद में पहुंचना है। गृह मंत्री ने संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का उपहास उड़ाया है। उनके नेता जब चुनाव चल रहा था अबकी बार 400 पार इसलिए चाहिए कि संविधान बदलना है, आखिर कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसने देश को आजाद करवाया है। पटवारी ने मोहन भागवत के उस बयान पर तंज़ कसते हुए कहा कि 1857 से 1947 तक उन लोगों ने क्या गुनाह किया जिनकी शहादत को इस तरीके से क्रिटिसाइज किया गया।

Previous articleछत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा
Next articleमहाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर हुए महाघोटाले में नित नए खुलासे हो रहे हैं?