सुप्रीम कोर्ट के पास आतंकी हमला, 2 जजों की मौत, हमलावर ने किया सुसाइड

Join Us

ईरान ,(आरएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में आतंकी हमला होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की इमारत के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस हमले में दो जज मारे गए और दो लोगों घायल हुए है।
कोर्ट में गोलीबारी की घटना होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इनमें कोर्ट परिसर में मौजूद वकील, क्लाइंट और भी लोग शामिल थे। गोलीबारी की इस आतंकी घटना में दो जज की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तेहरान में ईरान के सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों को निशाना बनाकर हमला किया गया। इसमें जज मोहम्मद मोगीसेह और होजातोलेसलाम अली रजिनी, दो जजों की मौत हो गई, जबकि तीसरे जज को गंभीर चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद हमलावर मौके से भागा नहीं बल्कि उसने खुद को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों पर हमला करने वाला संस्थान में जलपान की व्यवस्था करने वाला एक कर्मचारी था। उसने जजों पर गोली चलाने के लिए हैंडगन का इस्तेमाल किया।
न्यायपालिका मीडिया केंद्र ने घटना के बारे में जानकारी दी। यह घटना ईरान के समय के अनुसार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह, सुप्रीम कोर्ट में एक सशस्त्र घुसपैठिए ने राष्ट्रीय सुरक्षा, जासूसी और आतंकवाद के खिलाफ अपराधों के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए दो बहादुर और अनुभवी न्यायाधीशों को निशाना बनाकर एक पूर्व नियोजित हत्या को अंजाम दिया। सुप्रीम कोर्ट की शाखा 39 के प्रमुख होजातोलेसलाम अली रजिनी और शाखा 53 के प्रमुख न्यायाधीश मोहम्मद मोगीसेह उन लोगों में शामिल थे जिन पर हमला किया गया।

Previous article20-25 मिनट के अंतर से मौत से बची, मुझे और मेरी बहन को मारने की थी साजिश; शेख हसीना का दावा
Next articleतलाक की अफवाहों के बीच, बराक ओबामा की पोस्ट और उस पर मिशेल का रिएक्शन वायरल