दुर्गा मंदिर में हुआ वेद पाठशाला का शुभारम्भ

Join Us

आधुनिकता और पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भाग रही वर्तमान पीढ़ी को सनातन धर्म, संस्कृति और सुसंस्कारों की ओर अग्रसर करने हेतु धार्मिक विकास समिति द्वारा सिद्ध श्री दुर्गा मंदिर धन्वंतरी नगर में आज वेद पाठशाला का शुभारम्भ किया गया। समिति के अध्यक्ष के.के. शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन वैदिक आचार्यों द्वारा बच्चों , युवाओं और जन सामान्य को संस्कृत भाषा में दीक्षित करने के साथ ही वेद और पुराणों का अध्ययन कराया जाएगा। आचार्य परिषद के संयोजक डॉ. एच. पी. तिवारी ने सभी सनातनी बंधुओं का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कृत और वेद – पुराणों के अध्ययन हेतु पाठशाला में यथाशीघ्र प्रवेश दिलाएं।
ब्रह्मा कुमारी डॉ. सरला बहिन व श्वेता बहिन ने इस पुनीत कार्य हेतु धार्मिक विकास समिति की भूरि भूरि प्रशंसा की।
वेद पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ हुए आयोजन में डॉ.शशि खरे, डॉ.गोपाल रावत, राजेश पांडे, प्रदीप बाधवा, डॉ.अरुण मिश्रा, आचार्य प्रशांत शास्त्री, पंकजा शुक्ला, भगवती भारद्वाज , सतीश दुबे, मूलचंद दुबे , कैलाश शर्मा व पी. के. श्रीवास सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Previous articleनरेंद्र तिवारी, दिलीप थापा और मेघा चक्रवर्ती का विस्फोटक प्रदर्शन
Next articleमुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के शिविरों में 300 से अधिक हितग्राही लाभांवित