किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में किया डांडिया नृत्य
सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी रामाखेड़ी,सेवनिया व अंतिपुरा गांव के किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में प्राचीन संस्कृति को कायम रखते हुए अनोखे अंदाज में डांडिया नृत्य कर आनंद उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन पर आज देशभर में हो रहे चहुमुखी विकास कार्यों एवं किसान हितेशी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने पर आनन्द उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी की लाभकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से विकास कार्यों एवं किसान के हितेशी योजनाओं को सभी को लाभ दिलाया जा रहा है। इसी खुशी में आज ग्रामीण किसानों ने गांव-गांव में आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा का कहना है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हमारे देश को दुनियाभर में त्याग, बलिदान व ऐतिहासिक संस्कृति हमारे देश की अनुठी पहचान रही है। आज आनंद उत्सव मेले के अवसर पर हम प्राचीन संस्कृति को कायम रखते हुए गांव में किसानों ने मिलकर 80 वर्ष के दुर्गा प्रसाद मेवाड़ा व मोतीलाल मेवाड़ा ने लाठियाँ चलाते हुऐ डांडिया नृत्य किया। जिसको युवा वर्गों ने देखा और आश्चर्य चकित रहे गये। बुजुर्गांे द्वारा प्राचीन संस्कृति से युवा वर्ग को परिचित कराना भी उक्त आयोजन का उद्ेश्य रहा है। क्योंकि प्राचीन संस्कृति विलुप्त होती जा रही है जिसको पुन: जागृत करने हेतु आज अनोखे तरीके से ढोल नगाड़े पर डांडिया नृत्य करते हुए ग्रामीण किसानों ने मिलकर आनन्द उत्सव मनाया। इस मौके पर किसान प्रीतम मेवाड़ा, किसान मोतीलाल मेवाड़ा, राम सिंह मेवाड़ा, रघुनाथ सिंह मेवाड़ा, घिसीलाल, अचल सिंह, गोपाल सिंह सहित दर्जनों किसानों ने मिलकर आनंद उत्सव में डांडिया नृत्य किया। वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों जमकर करतब दिखाए। सभी वरिष्ठजनों का जनपद सदस्य व गाँव के पटेल द्वारा पुष्पहारों से सम्मान किया गया।








