जो बाइडेन ने महामारी के दौरान राजनीति को किनारे रखकर सही काम करे : बराक ओबामा

Join Us

वाशिंगटन (ए)। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राजनीति में 50 से अधिक वर्षों के लंबे करियर को समाप्त करते हुए देश को संबोधित करते हुए अपना विदाई भाषण दिया। इसके बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना महामारी के समय जो बाइडेन के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ की।बराक ओबामा ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, चार साल पहले महामारी के बीच में, हमें एक ऐसे नेता की जरूरत थी जो राजनीति को किनारे रखकर सही काम करे। जो बाइडेन ने यही किया। ऐसे समय में जब हमारी अर्थव्यवस्था डगमगा रही थी, उन्होंने 1.7 करोड़ नई नौकरियों, ऐतिहासिक वेतन वृद्धि और कम स्वास्थ्य देखभाल लागत के साथ दुनिया की सबसे मजबूत रिकवरी को आगे बढ़ाया। बराक ओबामा ने आगे कहा, उन्होंने हमारे देश के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए ऐतिहासिक कानून पारित किया। मैं जो बाइडेन के नेतृत्व, उनकी मित्रता और इस देश के प्रति उनकी आजीवन सेवा के लिए आभारी हूं। बता दें कि जो बाइडेन ने बुधवार को अपने विदाई भाषण में देश को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने गाजा में शांति का समझौता करा दिया है।

00

Previous articleगाजा युद्धविराम समझौते पर अंतिम मुहर, इजरायली पीएम बोले- हमास के साथ डील फाइनल
Next articleकिसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता