वेटरनरी छात्रों की समस्याओं को लेकर पशुपालन मंत्री से मिले एनएसयूआई पदाधिकारी

Join Us

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री श्री लखन पटेल के जबलपुर आगमन पर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में कंपार्टमेंट परीक्षा संबंधी प्रकरण लंबित होने एवं कुलपति अथवा विद्या परिषद द्वारा उसका समय पर निराकरण न किए जाने की शिकायत एनएसयूआई के पदाधिकारी ने प्रदेश सचिव एजाज़ अंसारी के साथ मंत्री जी को सौंपी। विज्ञप्ति के माध्यम से एनएसयूआई के एजाज़ अंसारी ने कहा है कि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर में महू पशु चिकित्सा महाविद्यालय एवं जबलपुर पशु चिकित्सा महाविद्यालय के कई छात्रों के कंपार्टमेंट परीक्षा करवाई जाने संबंधी आवेदन लंबित हैं लेकिन कुलपति एवं विद्या परिषद उक्त शिकायतों का लंबा समय बीत जाने के बाद भी निराकरण नहीं कर सके है जबकि पूर्व में इस तरह के कई प्रकरणों पर विश्वविद्यालय के कुलपति अथवा विद्या परिषद ने विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए छात्रों को राहत दी है लेकिन नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर में छात्रों की समस्याओं की निराकरण को छोड़कर वह सभी काम किया जा रहे हैं जो छात्र संबंधी नहीं है एनएसयूआई ने मंत्री श्री लखन पटेल से मुलाकात कर कुलपति को उक्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित करने का निवेदन किया है। शिकायत सौंपते समय सैफ अली, प्रतीक गौतम, शफी खान आदि उपस्थित रहे।

Previous articleकिरायेदारी एवं भवनों का सत्यापन कार्य तेज – निगमायुक्त प्रीति यादव
Next articleरांगेय राघव जयंती पर काव्य गोष्ठी आयोजित