वृहत महाकाली धाम में २१ को सुंदरकांड  २२ भंडारे का आयोजन

Join Us

जबलपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम जी की  प्राण प्रतिष्ठा के 22 जनवरी को एक साल पूरे होने पर नगर में विविध धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में  श्री वृहत महाकाली उत्सव समिति काली धाम गढ़ा फाटक द्वारा 2१ जनवरी मंगलवार को  मंदिर प्रांगण में रात्रि ८ बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ के समापन के उपरांत अगले दिन २२ जनवरी बुधवार को दोपहर १ बजे से भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महाकाली समिति द्वारा उत्सव की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। इस अवसर मंदिर में साज सज्जा की जाएगी। दीप प्रज्जवलित कर दीप उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही मंदिर प्रागंण में पूजन अर्चन भी होगा। इसके बाद दोपहर १ बजे से भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं से की है।

Previous articleइकबाल खान की दमदार बल्लेबाजी तथा 3 कैच ने वारियर्स की जीत सुनिश्चित की
Next article46 वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल कुश्ती