रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन हेतु जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित

Join Us

पंजीयन एवं उपार्जन के संपूर्ण कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्‍त

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं उपार्जन के संपूर्ण कार्य पर्यवेक्षण, उपार्जन की समस्त प्रकिया, स्कंध की गुणवत्ता, निरीक्षण, पंजीयन / उपार्जन नीति अंतर्गत आने वाली कठिनाईयों का निराकरण करने हेतु जिला उपार्जन समिति गठित की गई है। जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय उपार्जन समिति में कलेक्टर अध्यक्ष एवं  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,  उपायुक्त  सहकारिता नर्मदापुरम,  उप संचालक  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नर्मदापुरम,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नर्मदापुरम,  जिला विपणन अधिकारी नर्मदापुरम,  जिला प्रबंधक MPWLC नर्मदापुरम, जिला प्रबंधक, MPSCSC नर्मदापुरम सदस्‍य रहेगें तथा जिला आपूर्ति नियंत्रक नर्मदापुरम सदस्य सचिव रहेंगे। उक्‍त गठित समिति शासन द्वारा जारी रबी विपणन वर्ष 2025-26 की पंजीयन / उपार्जन नीति में दिये गये प्रावधानों के अनुसार सौपे गये समस्त दायित्वों का निर्वाहन करेंगी। कलेक्‍टर सुश्री मीना ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं उपार्जन के संपूर्ण कार्यवाही हेतु श्री सौजान सिंह रावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया है।

Previous article’समेरिटन्स स्कूल माखननगर की छात्रा सिद्धि राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित
Next articleशासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत किया गया सेमिनार का आयोजन