46 वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल कुश्ती प्रतियोगिता

Join Us

मेजबान एमपी पावर के संतोष द्विवेदी 92 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंचे

जबलपुर, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में 46 वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल कुश्ती प्रतियोगिता में मेजबान एमपी पावर के पहलवान संतोष द्विवेदी ने पदक तालिका में अपनी टीम की आशा को जीवित बनाए रखा है। वे 92 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। संतोष द्विवेदी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के पहलवान सुनील कुमार को बॉय फॉल से पराजित किया। एमपी पावर के आठ पहलवान तृतीय व चतुर्थ स्थान के लिए अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों से मुकाबला करेंगे। वहीं हर‍ियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप व हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत मण्डल के के पांच-पांच, पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन ल‍िमि‍टेड (पीएसपीसीएल) के तीन, महावितरण महाराष्ट्र के दो और टाटा पावर दिल्ली व मेजबान एमपी पावर के एक-एक पहलवान फाइनल मुकाबले में पहुंच गए। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 17 जनवरी को दोपहर 2.00 बजे तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है।

हल्के भार वर्ग में महावितरण महाराष्ट्र के पहलवान जीते-57 किलोग्राम भार वर्ग में महावितरण महाराष्ट्र के संभाजी जाधव ने एमपी पावर के राजेश सोंध‍िया को 10 अंको से पराजित किया। संभाजी जाधव ने एक अन्य कुश्ती में हरि‍याणा के अजमेर सिंह को बॉय फॉल से पराजित किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में हरि‍याणा के सुरेश कुमार ने महावितरण महाराष्ट्र के विनोद गायकवाड़ को 10 अंकों से हराया। महावितरण महाराष्ट्र के पहलवान विनोद गायकवाड़ ने एमपी पावर के वीरेन्द्र कुमार को पराजित किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में पदक के प्रबल विजेता महाराष्ट्र के राजकुमार वासुदेव ने एमपी पावर के पिंटू यादव को 10 अंकों से हराया। इसी भार वर्ग में टाटा पावर दिल्ली के राहुल ने पंजाब के भरत शर्मा को बॉय फॉल से पराजित किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हरेन्द्र ने महाराष्ट्र के अनंत गोपाल को बॉय फॉल से हराया। पंजाब के रनवीर सिंह ने एमपी पावर के ईश्वर सिंह को बॉय फॉल से हराया।

भारी वर्ग में हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के पहवानों का दबदबा-74 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के पहलवान विजेन्द्र सिंह अपने प्रतिद्वंदी पंजाब के शेर सिंह से दस अंकों से पराजित हो गए। हिमाचल प्रदेश के सुखवीर कुमार ने एमपी पावर के राहुल गोस्वामी को बॉय फॉल से हराया। इसी भार वर्ग में पंजाब के शेर सिंह ने महाराष्ट्र के सूरज राव साहेब को बॉय फॉल से हराया। 79 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के पहलवान नरेन्दर ने महाराष्ट्र के श‍िवाजी कोली को दस अंकों से हराया। 86 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के हनी सिंह ने महाराष्ट्र के महेन्द्र कोसारे को 10 अंकों से पराजित किया। 92 किलेाग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश के बलवीर सिंह ने हरियाणा के अरूण गौर को हराया। 97 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अनिल ने राजस्थान के रिंकू को बॉय फॉल से हराया। महाराष्ट्र के अमोल ने पंजाब के ललित कुमार को बॉय फॉल से हराया। 125 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के विजेन्दर ने महाराष्ट्र के पहलवान प्रमोद को टेक्न‍िकल फॉल से हराया। हिमाचल प्रदेश के राकेश कुमार ने एमपी पावर के अजय अजमेरा को बॉय फॉल से हराया।
आज हुए मुकाबलों के रैफरी अर्जुन यादव, विश्वामित्र अवार्डी विनय प्रजापति, देवेन्द्र उपाध्याय, चंदन चक्रवर्ती, जितेन्द्र राजपूत, मनीष सोनकर व राकेश यादव रहे।

Previous articleट्रांसको प्रीमियर लीग 2025 में प्रतीक, बालकृष्ण , नीतिन सोनी , के चमकदार खेल से दर्शकों हुए रोमांचित
Next articleमहाकुम्भ मेला के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल चला रहा 08 जोड़ी स्पेशल ट्रेन