अखिल भारतीय श्री दशा नेमा वणिक समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी सह सामान्य सभाकी बैठक एवं अ भा युवक युवती परिचय ससम्मेलन संपन्न

Join Us

राजस्थान के बांसवाड़ा में अखिल भारतीय दशा नेमा वनिक समाज की कार्यकारिणी बैठक सामान्य सभा एवं अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन डॉ पुरुषोत्तम नेमा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सानंद संपन्न हुआ ।बैठक में मध्य प्रदेश महाकौशल मालवा राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात एवं मुंबई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में मध्य प्रदेश महाकौशल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम नेमा जबलपुर महाकौशल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील नेमा जबलपुर राष्ट्रीय महासचिव राकेश नेमा जबलपुर कोषाध्यक्ष आनंद नेमा जबलपुर राष्ट्रीय प्रचार प्रसार सचिव प्रभु नारायण नेमा छिंदवाड़ा सह प्रचार-प्रसार सचिव दिनेश नेमा अमरवाड़ा एवं कार्यकारणी सदस्य सर्व श्री सुरेश नेमा करेली कैलाश नेमा नरसिंहपुर अरविंद नेमा छिंदवाड़ा एवं शैलेंद्र नेमा छिंदवाड़ा ने भाग लिया प्रथम दिवस सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया बैठक में सभी पदाधिकारियों ने समाज संगठन को मजबूत बनाए जाने एवं गतिविधियों के सक्रिय संचालन के परिवेश में अपने अपने विचार व्यक्त किए दूसरे दिन युवक युवती परिचय सम्मेलन आरंभ होने से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम नेमा जबलपुर का भव्य स्वागत और सम्मान राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा किया गया इस अवसर पर परिचय पुस्तिका का लोकार्पण हुआ युवक युवती परिचय सम्मेलन में 170 युवक युवतियों ने अपने बायोडाटा प्रेषित किया उनमें से 111 बच्चों ने अपनी उपस्थिति देकर समारोह की गरिमा को बढ़ाया राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष श्री निमेष मेहता बांसवाड़ा सचिव श्री सुबोध मलोट बांसवाड़ा राष्ट्रीय सह सचिव श्री विनोद शाह राजस्थान के सभी पदाधिकारी एवं समाज जनों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन मैं अत्यधिक मेहनत करके आयोजन को सफल बनाया जिसकी सभी प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई इसके लिए आयोजकों का सभी ने आभार व्यक्त किया

Previous articleमिल‍िन्द भान्दक्कर पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल नियुक्त
Next articleट्रांसको प्रीमियर लीग 2025 में प्रतीक, बालकृष्ण , नीतिन सोनी , के चमकदार खेल से दर्शकों हुए रोमांचित