नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वायु सैनिक चयन केंद्र भोपाल से सार्जेंट डीएस राणा, श्री आशुतोष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामकुमार चौकसे के मार्गदर्शन में भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों, एनसीसी के क्रेडिटस को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अग्नि वीर की भर्ती की प्रक्रिया अग्निपथ योजना किस प्रकार से देश में कार्य कर रही है, किस प्रकार से युवाओं को अग्नि वीर योजना के माध्यम से प्रशिक्षित कर देश के प्रति सम्मान और गौरव का भाव जागृत किया जा रहा है। देश के प्रति युवाओं का समर्पण का भाव जागृत हो। युवा पीढ़ी देश पर कर गुजरने की क्षमता उनके अंदर विकसित हो इसी भाव को लिए हुए विद्यार्थियों को अग्नि वीर की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय क्रम में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछ कर सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय से धर्मेश तिवारी, जिला उद्योग केंद्र नर्मदापुरम से प्रबंध जिला प्रबंधक कैलाश माल, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अमिता जोशी, डॉ कृष्ण गोपाल मिश्र, डॉ सविता गुप्ता, श्री शाहिद खान, श्री प्रतीत गौर आदि प्राध्यापक ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट सहित लगभग 117 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एनसीसी अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार अहिरवार के द्वारा किया गया।
Home नर्मदापुरम भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना अंतर्गत शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को अग्नि...






