हमास ने गाजा सीजफायर और बंधकों को लेकर मसौदा समझौता किया स्वीकार, इजरायल कर रहा है विचार

Join Us

इजरायल ( आरएनएस)। इजरायल और हमास के बीच जंग थम सकती है। दो अधिकारियों ने बताया है कि हमास ने गाजा संघर्ष विराम और बंधकों को लेकर मसौदा समझौता स्वीकार कर लिया है। इजरायल अभी भी समझौते पर विचार कर रहा है। अधिकारियों ने संघर्ष विराम को लेकर सोमवार को भी इस बारे में जानकारी दी थी। तीन अधिकारियों ने संघर्ष विराम वार्ता में प्रगति को स्वीकार करते हुए कहा था कि आने वाले दिन 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिहाज से अहम होंगे, जिसने पश्चिम एशिया को अस्थिर कर रखा है। अमेरिका, मिस्र और कतर ने पिछले साल 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की है। गाजा के अंदर अभी भी करीब 100 इजरायली बंधक हैं और सेना का मानना है कि उनमें से कम से कम एक तिहाई की मौत हो चुकी है।वार्ता से अवगत एक शख्स ने बताया था कि रातों रात सफलता मिली है और समझौते का एक प्रस्तावित मसौदा पेश किया गया है।

Previous articleरूस ने किया कीव पर भीषण हवाई हमला, यूक्रेन के सभी राज्यों में रेड अलर्ट जारी
Next articleजापान में 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी