सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज व हरित क्षेत्रों से मिट्टी, कचरा, सी.एण्ड.डी वेस्ट बेहतर ढंग से साफ कराएं

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदण्डों अनुसार साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर समक्ष में एवं वी.सी.के माध्यम से निर्देशित किया कि सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज, फुटपाथ, रोटरी व हरित क्षेत्रों से मिट्टी, कचरा बेहतर ढंग से साफ कराए और दूसरी पाली में टीम लगाकर साफ-सफाई कराकर कचरा उठाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त नारायन ने सफाई मित्रों से भी चर्चा की और सफाई कार्य के दौरान भक्कू साथ रखने व कचरा भक्कू में ही रखने और कचरे की ढ़ेरियां न लगने देने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त नारायन ने सडक़ों पर भवन निर्माण सामग्री/सी.एण्ड.डी वेस्ट न रखने देने और निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन नेट से पूरी तरह कवर कराने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा पालन न करने वालों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और समक्ष में तथा वी.सी. के माध्यम से सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज, फुटपाथ, रोटरी आदि के किनारों से मिट्टी को अच्छी तरह साफ करने, हरित क्षेत्रों की बेहतर ढंग से सफाई कराने तथा दूसरी पाली में टीम लगाकर साफ-सफाई कराकर कचरा उठवाने के निर्देश दिए।

Previous articleमहापौर ने अरेरा कालोनी पार्क में नवीन झूलों का किया लोकार्पण
Next articleप्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति