मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में पाषाण से भगवान बनाने की विधि विधान से 16 से ,21 जनवरी तक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे ।
सीहोर। सकल जैन समाज दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति द्वारा आयोजित 6 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य विशाल धार्मिक आयोजन रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल के प्रांगण में आज गुरूवार 16 जनवरी से शुभारंभ हौगा। एक आम इंसान से भगवान बनने किअर्थात पाषाण से भगवान बनाने कि प्रकिया का विधी विधान से 16 जनवरी को प्रात:। 7 बजे से जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, एवं घटयात्रा तत्पश्चात ध्वजारोहण, शोर्यपुर नगरी का उद्घाटन, मण्डप वेदी शुद्धी श्री जी का अभिषेक, मंगलाचरण, चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन तथा मुनिश्री के मंगल आशीष वचन। इस प्रकार सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति अध्यक्ष अजय जैन एवं श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति स्थित इंग्लिशपूरा के अध्यक्ष राहुल जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर जी में पूर्व से एक मंजिल भू-तल पर मंदिर निर्मित है। जहां मूल नायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा विराजमान हैं। प्रथम मंजिल पर नव निर्माण कर मंदिर में चौबीसी भगवान की प्रतिमा विराजमान होगी। आचार्य श्री मुनि श्री के मार्ग दर्शन ओर सानिध्य में विधी विधान से श्री 1008 तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ मज्जिनेन्न्दृ
जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का 16 जनवरी आज से शुभारंभ होगा।
महामंत्री नितिन जैन ने बताया कि भव्य विशाल आयोजन के लिए रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल के प्रांगण में विशाल मंण्डप तैयार किया गया है। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में सकल जैन समाज के सहयोग से भक्ति भाव से ओतप्रोत हो महान धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है। हमारे सभी वरिष्ठ समाजसेवी के मार्ग दर्शन में नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल इस संपूर्ण आयोजन कि तैयारी में लंबे समय से उत्साह उमंग के साथ आयोजन हेतु समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी है।








