सुशासन सप्‍ताह एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन 16 जनवरी को

Join Us

नर्मदापुरम/ कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुँचे इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय में प्रथम शिविर एवं द्वितीय शिविरों  का आयोजन 18 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 किया जा रहा है। तत्‍संबंध में गुरूवार 16 जनवरी को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के वार्ड 09, शक्ति मंदिर के पास,  वार्ड क्रं 10  पैट्रोल पंप के पास बांद्राभान रोडा एवं वार्ड नं. 11 बड चौराहा मालाखेडी में प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक,  नगर पालिका परिषद सोहागपुर के रघुवंशीपुरा वार्ड 03 रघुवंशी पुरा गार्डन के पास एवं जवाहर वार्ड 04 क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के पास जवाहर वार्ड सोहागपुर में प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 तक,  नगर पालिका परिषद पिपरिया के आजाद वार्ड 12 मुल्‍लाजी पेट्रोल पंप के पास, नेहरू वार्ड 13 मुल्‍लाजी पेट्रोल पंप के पास, एवं सुभाष वार्ड 14 मुल्‍लाजी पेट्रोल पंप के पास प्रात: 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक, नगर पालिका परिषद बनखेडी के वीर सावरकर वार्ड 08 बोहरा कॉलोनी हाजी कॉलोनी एवं स्‍वामी विवेकानंद वार्ड 09 स्‍टेट बैंक के पास बाईपास तिगड्डा पर प्रात: 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक, नगर पालिका परिषद सिवनीमालवा के किंदबई वार्ड 04 नगरपालिका सोनिया गांधी हाल एवं ला. लाजपत राय वार्ड 05 नगर पालिका सोनिया गांधी हाल में प्रात: 10:00 बजे से दोहपर 03:00 बजे तक एवं नगरपालिका परिषद इटारसी के अहिल्‍या नगर वार्ड 23 हनुमान मंदिर के पास पीली बिल्डिंग के पास एवं बजरंगपुरा वार्ड 24 हनुमान मंदिर के पास पीली बिल्डिंग के पास प्रात: 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक प्रथम शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleसंभागायुक्त श्री तिवारी ने समय सीमा बैठक में दिए विभिन्न विभागों को सख्त निर्देश
Next articleसुशासन सप्‍ताह एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन 16 जनवरी को