मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से 8 दिन की निहारिका को मिला नया जीवन

Join Us

नर्मदापुरम/ 19 नवम्‍बर 2024 को जिला नर्मदापुरम के प्रायवेट चिकित्सालय सेंट जोसफ हॉस्पिटल में श्री संजीव कुमरे और नेहा के यहां बालिका निहारिका का जन्म हुआ, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्ची की हालत नाजुक बताई एवं हमीदिया अस्‍पताल भोपाल रिफर कर दिया गया। चूंकि बच्ची के अभिभावक जिला नर्मदापुर में पिपरिया के निवासी है। इस लिए बच्ची को जिला नर्मदापुरम अंतर्गत आर.बी.एस.के. के अंतर्गत चिन्हांकित किया गया है। बच्ची की स्थिति गंभीर होने के कारण बच्‍ची को हमीदिया अस्‍पताल भोपाल के चिकित्सकों द्वारा तुरंत हायर सेंटर भेजने का परामर्श दिया गया है बच्‍ची के अभिभावक से आर.बी.एस.के. दल पिपरिया द्वारा संपर्क किया गया एवं परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए तुरंत डी.ई.आई.सी. से मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत प्रकरण तैयार कराया गया। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा 25 नवम्‍बर 2024 को तत्काल बच्चे को एस.आर.सी.सी. चिल्ड्रन हॉस्पिटल मुंबई में उपचार कराने हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। एस.आर.सी. चिल्ड्रन हॉस्पिटल मुंबई द्वारा 26 नवम्‍बर 2024 को बच्‍ची के उपचार में 126260/- का प्रॉक्कलन दिया गया, जिसे डॉ. दिनेष देहलवार सी.एम.एच.ओ. एवं गठित समिति के अवलोकन पश्‍चात तत्काल स्वीकृत कर दिया गया एवं 27 नवम्‍बर 2024 को बच्‍ची की सफल सर्जरी मुख्यमंत्री बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत की गई। बच्‍ची के माता पिता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर सोनिया मीना, सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार एवं आर.बी.एस.के. कार्यक्रम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous articleदेशभक्ति और उमंग की भावना से सराबोर हो गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन : कलेक्टर
Next articleसंभागायुक्त श्री तिवारी ने समय सीमा बैठक में दिए विभिन्न विभागों को सख्त निर्देश