कंपाला (आरएनएस)। उत्तरी युगांडा के लाम्वो जिले में हैजा के प्रकोप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 60 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डेनिस ओकुला ने बताया कि शुरुआती मामले पिछले हफ्ते अगोरो सब-काउंटी में सामने आए। एजेंसी के अनुसार, सभी मरीजों में उल्टी, पतले दस्त, शरीर में कमजोरी और डिहाइड्रेशन के लक्षण देखे गए, लेकिन बुखार नहीं था। सैंपल जांच के बाद 10 जनवरी को 7 मामलों में हैजा की पुष्टि हुई। ओकुला के अनुसार, खराब स्वच्छता और असुरक्षित जल स्रोतों के उपयोग के कारण यह बीमारी फैली है।








