अवैध कॉलोनी के निवासियों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का आयोजन आज

Join Us

 आम जनता के बजाय कॉलोनाइजरों से वसूला जाए विकास शुल्क – पंकज शर्मा
सीहोर । जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर बताया कि सीहोर नगरपालिका द्वारा अवैध कॉलोनी वासियों पर अनावश्यक रूप से लिए जा रहे विकास शुल्क को वापस लेते हुए ये राशि कॉलोनाइजर से वसूल किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसजन आज बुधवार 15 जनवरी को इस विषय में नपाध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी मांग उनके समक्ष रखेंगे । पंकज शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों और नगरवासियों से जनहित के इस मुद्दे पर उनके साथ आकर सहयोग करने की अपील की है । पंकज शर्मा ने कहा है कि सभी लोग आज बुधवार 15 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे स्थानीय तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करेंगे तत्पश्चात नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को अपना मांगपत्र और गुलाब का फूल भेंट कर गांधीगीरी के माध्यम से ये टैक्स आम जनता के बजाय कॉलोनाइजर से वसूलने की अपनी मांग उनके समक्ष रखेंगे ।

Previous articleसर्वोच्च भावना से बनते हैं तीर्थंकर : मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज 
Next articleमकर संक्रांति पर पतंगबाजी हमारी संस्कृति एवं परंपरा का हिस्सा है: जसपाल सिंह अरोरा