नए डॉक्टरों को पढ़ाया घाव मैनेजमेंट का पाठ

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। एम्स भोपाल के जनरल सर्जरी विभाग ने घाव देखभाल और निगेटिव प्रेशर थेरेपी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें प्रभावी घाव प्रबंधन और रोगी देखभाल के आधुनिक तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों को नवीनतम घाव देखभाल तकनीकों का ज्ञान और कौशल बढ़ाना था। कार्यशाला में कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और ज्ञान साझा किया। इनमें डॉ. रजनीश जोशी ओर जनरल सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप सक्सेना शामिल थे, जिन्होंने उन्नत घाव देखभाल तकनीकी के महत्व पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि ऐसी कार्यशाला सतत चिकित्सा शिक्षा और कौशल संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हे। उन्नत घाव देखभाल तकनीक जैसे, नेगेटिस प्रेशर, वून्ड थेरेपी, जटिल घावों के प्रबंधन, संक्रमण के जोखिम को कम करने और रोगी की तेजी से रिकवरी में क्रांतिकारी साबित हो रही है।

Previous articleभारत ने सीमा पर बढ़ाई तैनाती तो भडक़ गया बांग्लादेश, उच्चायुक्त को किया तलब
Next articleभोपाल के लिए स्थानीय अवकाश घोषित