भारत ने सीमा पर बढ़ाई तैनाती तो भडक़ गया बांग्लादेश, उच्चायुक्त को किया तलब

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार हटने के बाद से ही भारत के साथ तनातनी बढ़ती ही जा रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले हमले को लेकर भारत ने कई बार आपत्ति जाहिर की है। वहीं अब सीमा पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (क्चत्रक्च) और बीएसफ के बीच तनाव बढ़ गया है। आम तौर पर भारत और बांग्लादेश की सरहद पर शांति रहती थी। हाालांकि घुसपैठ, कंटीले तारों की बाड़ की वजह से तनाव की खबरें। इसी बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सीमा पर तनाव को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह घटनाक्रम बांग्लादेश द्वारा यह आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद सामने आया है कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है। वर्मा को दोपहर लगभग तीन बजे मंत्रालय में प्रवेश करते देखा गया। विदेश सचिव जशीम उद्दीन के साथ उनकी बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से हालांकि चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की कि उच्चायुक्त को तलब किया गया है।

Previous articleनितिन गडकरी का बड़ा एलान, रोड एक्सीडेंट में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये
Next articleनए डॉक्टरों को पढ़ाया घाव मैनेजमेंट का पाठ