– संक्रांति पर होगी कड़ाके की ठंड, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बदला मौसम
उज्जैन (आरएनएस)। सोमवार को अचानक से फिर एक बार मौसम ने करवट ली और मप्र के कई शहर और ग्रामीण क्षेत्र कोहरे में छीप गये। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के अधिकत्म तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज आ सकती है। सर्द हवा के कारण सिहरन बढ़ गई है। कोहरे के चलते ऐसा लगा मानो शहर धुआं-धुआं हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते मौसम में बदलाव आया है। अब पहाड़ों पर फिर बर्फबारी को दौर शुरू होगा जिससे मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। यहीं कारण है कि रविवार और सोमवार सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ी। जिसके चलते गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद लोगों को कंपकंपी छूटती रही। जगह-जगह अलाव जलते रहे जिसके आसपास लोगों का जमघट लगा रहा। साथ ही रेस्टोरेंट्स पर चाय की चुस्कियों के दौर चलता रहा।
–







