समाज को विकसित कर एक सूत्र में बांधे : के.के.सक्सेना

Join Us

आपसी प्रेम ही समाज की मजबूती की रीढ़ है : सुनील श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत ने मनाया युवा दिवस
नर्मदापुरम (निप्र)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत नर्मदापुरम ने युवाओं को समर्पित कार्यक्रम युवा प्रकोष्ठ के बैनर तले आज कायस्थ समाज को,विश्व पटल पर स्थापित करने वाले कायस्थ रत्न स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी की जयंती 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक विचार गोष्ठी आयोजन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील श्रीवास्तव प्रांत अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत मध्यप्रदेश विशिष्ट अतिथि के.के.सक्सेना मुख्य संपादक एवं प्रबंध निदेशक दैनिक क्षितिज किरण समाचार पत्र समूह भोपाल विशेष अतिथि श्री विलक्षण सक्सेना एलएलबी.एलएलएम निदेशक दैनिक क्षितिज किरण समाचार पत्र समूह भोपाल एवं विशेष अतिथि भावना सक्सेना ब्यूरो प्रमुख दैनिक क्षितिज किरण रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय सचिव राजीव खरे ने की। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर की गई । इसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा जिला समन्वयक विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी के जीवन परिचय संबंध जानकारी दी एवं कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत कराया। रोजगार क्रांति प्रमुख कार्तिक खरे ने युवाओं को किस प्रकार रोजगार स्वरोजगार प्रदान कर सकते हैं उसकी जानकारी दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय श्रीवास्तव ने भी बिजनेस संबंधित अपने विचार सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित युवा बालिका कुमारी श्रेया श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के ऊपर अपनी कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री विलक्षण सक्सेना निदेशक दैनिक क्षितिज किरण ने अपना ओजस्वी उद्बोधन में युवा वर्ग को जोश देते हुए बताया कि हम युवाओं को किस प्रकार नई दिशा दे सकते हैं नया कार्य प्रदान कर सकते हैं और रोजगार की नई दिशा दे सकते हैं ।कार्यक्रम की विशेष अतिथि भावना सक्सेना ने भी संबोधित किया और उन्होंने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार बड़ी पापड़ गृह उद्योग जैसे कई उद्योगों को हम खोल सकते हैं महिलाओं को एकत्रित होकर मिलकर अपने विचार साझा करना चाहिए जिससे हम आपस में उन लोगों को रोजगार भी प्रदान करने की जानकारी दे सके। के के सक्सेना प्रबंधक एवं निदेशक क्षितिज कारण ने भी अपने विचार उपस्थित लोगों से साझा किये उन्होंने समाज को विकसित कर इस दिशा में उठा रहे युवाओं के कदम की तारीफ की युवा प्रकोष्ठ बहुत अच्छा कार्य कर रहा है उन्होंने समाज के लिए 25 कुर्सियां अपनी तरफ से भेंट की कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास सारंग का एक ही सपना है वो निरंतर प्रयास कर रहे हैं हम सब मिलजुल कर रहे। आज का कार्यक्रम देख कर ऐसा लगा कि आप लोग मिलजुल कर किस तरह अपने समाज को एक परिवार की तरह रख रहे हैं और ये आपसी प्रेम ही समाज की मजबूती की रीढ़ हैं। इस अवसर पर योग्य युवा पदाधिकारी का सम्मान अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर किया गया। जिसमें सर्वप्रथम श्री विलक्षण सक्सेना, विजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सजेंद्र श्रीवास्तव,जयबाला निगम,कार्तिक खरे,श्रेया श्रीवास्तव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसके पश्चात महिला पदाधिकारी को इस कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना सभी अतिथियों ने की इसके उपरांत सभी अतिथियों ने एवं समाज के लोगों ने अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महा आरती की और प्रसाद वितरण के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस रविवार की आरती देवेंद्र श्रीवास्तव युवा जिला कोषाध्यक्ष के द्वारा कराई गई। शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नर्मदापुरम ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कर सभी उपस्थित लोगों एवं अतिथियों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने एक महत्वपूर्ण बात कही थी जो मैं युवाओं से कहूंगा कि उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने महिला जिला अध्यक्ष लता सक्सेना एवं युवा जिला अध्यक्ष भानु श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दी और आगे भी इसी तरह एकजुट होकर लेकर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा लता सक्सेना,मीनाक्षी निगम,मृदुला वर्मा, कल्पना श्रीवास्तव,सपना श्रीवास्तव,अल्पना श्रीवास्तव, जयश्री श्रीवास्तव,अपर्णा श्रीवास्तव,रमा श्रीवास्तव,रक्षा श्रीवास्तव,विजयश्री श्रीवास्तव,सुलेखा श्रीवास्तव,विजया श्रीवास्तव,प्रतिभा खरे को नियुक्त पत्र दिए गए।

Previous articleस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार पत्रकार श्री सिन्हा की स्मृति में 14 फरवरी को आयोजित होगा स्मृति समारोह
Next articleशहर में पहली बार ब्यूटी सेमिनार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने किया शुभारंभ